{"_id":"61bcce20a640ae79416aa9f0","slug":"young-boy-died-basti-news-gkp420261890","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: फिल्म देखने गए युवक की तबियत बिगड़ने के बाद हुई मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: फिल्म देखने गए युवक की तबियत बिगड़ने के बाद हुई मौत, मचा हड़कंप
Sat, 18 Dec 2021 03:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 03:13 PM IST
सार
कप्तानगंज थाने के रतास गांव के निवासी थे डब्लू, पेट दर्द की शिकायत पर दवा खाकर फिल्म देखने गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतास गांव निवासी 33 वर्षीय राज किशोर उर्फ उर्फ डब्लू चौधरी की जिला मुख्यालय के एक थिएटर में फिल्म देखने के दौरान तबीयत बिगड़ गई। साथ गए लोगों ने उनको जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
राज किशोर उर्फ डब्लू शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे गांव के ही एक युवक के साथ घर से जिला मुख्यालय पर स्थित एक थिएटर में फिल्म देखने गए थे। साथी ने बताया कि फिल्म देखने के दौरान ही उनके पेट में दर्द शुरू हुआ तो थिएटर के शौचालय में गए।
विज्ञापन
फिल्म शुरू होने के समय पर फाटक बंद करने से पहले जब उन्हें खोजा जाने लगा तो थिएटर के शौचालय में वह मरणासन्न स्थिति में मिले। आनन-फानन में लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि सुबह भी उनके पेट में दर्द हो रहा था। गैस से राहत मिलने की दवा खाकर उन्होंने अपनी दिनचर्या शुरू कर दी। उनकी मौत खबर जब उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पूर्व प्रधान चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व प्रमुख नरेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश, विजय चौधरी, रिशु सिंह, सनी सिंह, सुनील सिंह प्रधान गड़हा गौतम अनूप सिंह सहित कई लोगों ने मृत युवक के परिजनों को ढांढस बधाया।