यूपी: दो दिन से लापता छात्र की हुई हत्या, पहचान छुपाने के लिए चेहरा जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी थानाक्षेत्र के मेहड़ा सैदवार निवासी आनंद गौतम पुत्र पुजारी (19) 27 जुलाई को तीन बजे घर से आटा पिसवाने को कहकर घर से निकला। देर रात तक वापस न आने पर परिवार के लोग ढूंढने लगे। कुछ पता नहीं चला तो मंगलवार को मुंडेरवा थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई।
घर वालों का कहना है कि सोमवार सुबह आनंद घर से नहा धोकर बरडाड़ चौराहे पर स्थित शिवमंदिर पर जल चढ़ाने के लिए गया। वापस आने के बाद तीन बजे गेहूं पिसवाने के लिए मनिकौरा कला के पांडेय आटा चक्की पर गया। बुधवार को सुबह नाले में मछली का शिकार करने गए कुछ लोगों ने बांस में फंसा शव देखा। इसकी सूचना धीरे-धीरे फैल गई।
घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आनंद के रूप में की। मौके पर मुंडेरवा थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला मय टीम पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया। चेहरे को झुलसा पाया गया। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि पानी में उतराया शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी पहलुओं पर तफ्तीश की जा रही है।
निवासा पर रहता था आनंद
आंनद मूल रूप से कोतवाली थाने के सोनूपार के निकट स्थित बल्ली पट्टी गांव मूल निवासी है। सैदवार में नेवासे में मिली जमीन पर अपने परिजनों के साथ रहता था। मां उर्मिला, बहन व एक छोटे भाई की रो रोकर हालात खराब है। वह अपने माता पिता की तीसरे नंबर की संतान था। उसने इसी वर्ष हाईस्कूल परीक्षा पास की है।