फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Yoga Sangam on International Yoga Day will be historic: KC Mishra

ऐतिहासिक होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग संगम : केसी मिश्र

Fri, 20 Jun 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 20 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Yoga Sangam on International Yoga Day will be historic: KC Mishra
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक योग संगम होगा। इसके लिए हर संभव तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मौसम को देखते हुए भी साधकों की सुविधा के लिहाज से व्यवस्था की जा रही है। बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी देते हुए पतंजलि योग समिति के संरक्षक कर्नल (रिटायर्ड) केसी मिश्र ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग से जुड़ी तमाम जानकारियां लोगों को दी जाएंगी, ताकि वह लंबे समय तक स्वस्थ और निरोगी रहे।
विज्ञापन

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कर्नल (रि.) केसी मिश्र ने बताया कि शिवहर्ष किसान पीजी कालेज बस्ती के प्रांगण में 21 जून को सुबह 5:30 बजे से योग प्रोटोकाल का अभ्यास कराया जाएगा। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार से कर दी गई है। इस कार्यक्रम में आम जनमानस के साथ साथ सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के लोग भी हिस्सा लेंगे। शिविर में महिलाओं और बच्चों की भी भागीदारी बढ़ चढ़कर होगी। उनके सहयोग के लिए महिला योग शिक्षिकाओं को दायित्व सौंपा गया है। डॉ. नवीन सिंह अध्यक्ष इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर पूर्वी जोन, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी महामंत्री पतंजलि योग समिति, योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुभाष चंद्र आर्य आदि ने योग और आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed