{"_id":"6855bb0ae65f524de109871f","slug":"yoga-day-today-main-event-will-be-held-in-stadium-preparations-complete-basti-news-c-207-1-bst1004-138689-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस आज : स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस आज : स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन, तैयारियां पूरी
Sat, 21 Jun 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले आयोजन की तैयारियाें को प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है। शनिवार की सुबह योग दिवस का मुख्य आयोजन स्टेडियम में में होना है। बारिश होने पर यह आयोजन जीआईसी के बहुउद्देश्यीय भवन के सभागार में होगा। नोडल विभाग क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी ने दोनों स्थानों पर योग दिवस मनाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव ने बताया कि 21 जून को सुबह 6.30 बजे से अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजन होगा। इस बीच शुक्रवार को योग दिवस को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों ने भी स्कूलों और पार्कों में योगाभ्यास का आयोजन किया। कुछ सामाजिक संगठनों ने योग दिवस की सफलता के लिए रैली भी निकाली। उधर, योग दिवस को सफल बनाने के लिए शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल से रैली निकाली गई। उसमें जिला अस्पताल के सभी कर्मियों और इंटर्न ने प्रतिभाग किया।
शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में भी योग संगम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मौसम को देखते हुए भी साधकों की सुविधा के लिहाज से व्यवस्था की गई है। पतंजलि योग समिति के संरक्षक कर्नल (रिटायर्ड) केसी मिश्र ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग से जुड़ी तमाम जानकारियां लोगों को दी जाएंगी, ताकि वह लंबे समय तक स्वस्थ और निरोगी रहें। उन्होंने बताया कि शिवहर्ष किसान पीजी कालेज बस्ती के प्रांगण में 21 जून को सुबह 5:30 बजे से योग प्रोटोकाल का अभ्यास कराया जाएगा। इसमें आमजनमानस के साथ साथ सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के लोग भी हिस्सा लेंगे।