फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   xray machine not available in chc

जिले के अस्पतालों में टेक्नीशियन तैनात, एक्सरे मशीन का इंतजार

Mon, 09 Aug 2021 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
xray machine not available in chc
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज। संवाद - फोटो : BASTI
जिले के अस्पतालों में टेक्नीशियन तैनात, एक्सरे मशीन का इंतजार
विज्ञापन

- जिले में हर्रैया सीएचसी को छोड़कर कहीं भी नहीं है एक्सरे मशीन
- सभी सीएचसी पर तैनात कर दिए गए हैं टेक्नीशियन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में एक्सरे के लिए हर्रैया सीएचसी को छोड़कर अन्य किसी सीएचसी में इसकी व्यवस्था नहीं है। हालांकि सभी सीएचसी पर एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती कर दी गई है। वहीं सीएचसी से एक्सरे कराने के लिए मरीजों को जिला मुख्यालय आना पड़ता है। वहीं कुछ मरीज निजी सेंटर पर जाकर एक्सरे करा लेते हैं।
जिले में कप्तानगंज, हर्रैया, गौर, साऊघाट, मरवटिया, बनकटी, भानपुर, परशुरामपुर, विक्रमजोत, बहादुरपुर, कुदरहा, सल्टौआ सहित कुल चौदह सीएचसी हैं। इनमें से अधिकांश पर एक्सरे टेक्नीशियन तैनात किए गए हैं, जबकि हर्रैैया को छोड़ किसी भी सीएचसी पर एक्सरे मशीन नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि सीएचसी मशीन विहीन है तो फिर यहां कर्मी की क्या जरूरत है। अभी दो दिन पहले महादेवा विधायक रवि सोनकर ने बनकटी में स्थापित होने वाले एक्सरे मशीन की जानकारी चिकित्सालय प्रशासन से ली तो पता चला कि मामला अभी लंबित है। जबकि विधायक ने अपनी निधि से मशीन के लिए धन उपलब्ध करा दिया है। विधायक ने कहा कि मामले में जल्द से जल्द मशीन की खरीद के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने कहा कि एक्सरे मशीन के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। सीएचसी पर एक्सरे टेक्नीशियनों से अन्य तकनीकी कार्य लिया जाता है। मशीन आने के बाद इनका उपयोग होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed