{"_id":"65ecb5b8c9ef13a2b3024c04","slug":"x-ray-machine-gathering-dust-for-four-months-basti-news-c-207-1-sgkp1006-112715-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चार माह से धूल फांक रही एक्स-रे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चार माह से धूल फांक रही एक्स-रे मशीन
Sun, 10 Mar 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी गौर पर नवंबर में लगाई गई थी एक्स-रे मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पर चार माह पहले मरीज को बेहतर सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक्स-रे मशीन लगाया गया। लेकिन लो वोल्टेज के चलते एक्स-रे मशीन धूल फांक रही है।जिसका लाभ भी अस्पताल पर आने वाली मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।
सीएचसी गौर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनान, हलुआ बाजार, हरदी, मुसहा व बेलघाट स्वास्थ्य केंद्र आते हैं।अच्छी खासी आबादी वाले सीएचसी गौर पर ओपीडी में मरीजों की संख्या भी काफी रहती है।
बावजूद उसके मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रहा है। नवंबर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीज को जांच के लिए निशुल्क एक्सरे मशीन लगाया गया, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या के चलते अर्थिंग चार्जिंग मशीन को पूरी बिजली की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। दससे वह बेकार साबित हो रहा है। जबकि मशीन को चलाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सहायक टेक्नीशियन की तैनाती भी है।
विज्ञापन
लंबे समय के बाद स्थानीय लोगों की मांग पर किसी तरह से स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक्स-रे मशीन लगाया गया लेकिन चालू न होने से मरीज के लिए बेकार साबित हो रहा है।सीएचसी अधीक्षक डॉ प्रेमचंद ने बताया कि एक्स-रे मशीन को चालू करने के लिए कई बार कंपनी को पत्र दिया गया।लेकिन लो वोल्टेज की समस्या से एक्स-रे मशीन चालू नहीं हो पा रही है।प्रयास किया जा रहा है कि शीघ्र ही इसे चालू कराया जाए। जिससे मरीजों को सुविधा मिल सके।