फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Writer Gomti Prasad Mishra 'Anil' was honored at the event.

Basti News: कार्यक्रम में साहित्यकार गोमती प्रसाद मिश्र अनिल को किया गया सम्मानित

Wed, 29 Jul 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Writer Gomti Prasad Mishra 'Anil' was honored at the event.
साहित्यकार गोमती प्रसाद मिश्र अनिल को किया गया सम्मानित-स्रोत आयोजक
बस्ती। नगर पंचायत नगर बाजार स्थित अटल भवन आदर्श नगर पंचायत के सभागार में एक शाम साहित्य, संगीत और सम्मान के नाम कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार गोमती प्रसाद मिश्र और पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर राणा दिनेश प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर उत्कृष्ट साहित्य सृजन, चिंतन और रचनात्मक योगदान के लिए विख्यात कवि, साहित्यकार एवं मूर्धन्य विद्वान गोमती प्रसाद मिश्र अनिल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ, बाराबंकी, बस्ती सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए अनेक कवियों और स्वर साधकों ने अपनी उत्कृष्ट काव्य रचनाओं का पाठ किया। राणा दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का प्रत्येक आयाम अतुलनीय रहा। उन्हें स्मरण नहीं पड़ता कि बस्ती जनपद में इससे पूर्व इतनी उच्च कोटि का साहित्यिक आयोजन देखने को मिला हो। गोमती प्रसाद मिश्र अनिल ने कहा कि साहित्य केवल शब्दों का विन्यास नहीं, बल्कि समाज की आत्मा का सजीव प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि किसी भी रचनाकार के लिए पाठकों और समाज का स्नेह तथा सम्मान सबसे बड़ा पुरस्कार होता है। कार्यक्रम के संयोजक तेज प्रकाश शुक्ल तेज ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रामनरेश सिंह मंजुल, केपी पांडेय, कमल किशोर भावुक, डॉ. दिनेश त्रिपाठी शम्स, डॉ. सर्वेश त्रिपाठी, लोकेश त्रिपाठी, डॉ. राजेश राज, डॉ. विकास भट्ट कामिल, आदर्श सिंह निखिल, सुधांशु शुक्ल, सौरभ जायसवाल, रजत मिश्र, आकृति तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed