{"_id":"6731068b633ab16b620f0754","slug":"wrestlers-test-their-strength-the-riot-ends-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127098-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पहलवानों ने की जोर आजमाइश, दंगल का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पहलवानों ने की जोर आजमाइश, दंगल का समापन
Mon, 11 Nov 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज के नकटी देई में दंगल में दांव आजमाते पहलवान
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज(बस्ती)। नगर पंचायत कप्तानगंज के दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल में रविवार को 32 जोड़ पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया।
लुधियाना के लक्की पहलवान ने मुजफ्फरनगर के बादल को आसमान दिखाया तो कलियर शरीफ फैजल गनी पहलवान ने हरिद्वार के राजेश को पटकनी दी। देवरिया के मोहित और बरेली के काली पहलवान में जमकर मुकाबला हुआ लेकिन विजय श्री काली के हाथ लगी। राजस्थान के मनजीत ने दिल्ली के अशोक को पराजित किया।मुजफ्फरनगर के बादल ने कलियर शरीफ के पहलवान फकीर बाबा को कड़ी टक्कर दी लेकिन फकीर बाबा के सामने उसे हार का सामना करना पड़ा। गाजीपुर के सोनू ने पंजाब के मनोज को हराया तो अयोध्या के नागेंद्र दास ने गंगानगर के रोहित को पटक कर जीता। जम्मू के नदीम ने मुजफ्फरनगर के टोनी को बरेली के सुरेंद्र ने कुरुक्षेत्र के सोनू को, नेपाल के शंकर थापा ने हरियाणा के राजवीर को, मथुरा के गब्बर ने हरियाणा के मोनू को, हरियाणा के बग्गा ने पंजाब के बलवान को,कलियर शरीफ के बाबा फकीर ने बरेली के काली को, राजस्थान के मनजीत ने हरियाणा के बग्गा को और कलियर शरीफ के फैजल गनी ने राजस्थान के मोनू को हराया।
लुधियाना के लकी और मथुरा के गब्बर की कुश्ती बराबर पर छुटी,अयोध्या के नागेंद्र दास ने राजस्थान के मनजीत को धराशाई किया तो पंजाब के बलवान ने दिल्ली के अशोक को धूल चटाई।
वहीं कलियर शरीफ के फैजल गनी ने तेज तर्रार नेपाल के पहलवान शंकर थापा को पराजित किया।
कुश्ती के समापन दिवस पर 64 पहलवानो ने जमकर अपना प्रदर्शन दिखाया। कलियर शरीफ के फकीर बाबा ने मथुरा के सुमो पहलवान को हराकर विजय हासिल की। पंजाब के सोनू ने कुरुक्षेत्र के आयुष को अयोध्या के नागेंद्र दास ने जम्बू के मशहूर पहलवान फैजल गनी को पराजित किया। अंत में अयोध्या के नागेंद्र दास और कलियर शरीफ के फकीर बाबा की जबरदस्त कुश्ती हुई और यह फ्री स्टाइल कुश्ती देर तक चलती रही दोनों पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेच से एक दूसरे को चित करने के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन दोनों की कुश्ती बराबर पर छुटी।