फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   worned close to eligile school

बिना मान्यता वाले विद्यालयों को बंद करने की चेतावनी

Tue, 05 Oct 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
worned close to eligile school
बिना मान्यता वाले विद्यालयों को बंद करने की चेतावनी
विज्ञापन

मंगलवार को बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने ऐसे विद्यालयों का किया निरीक्षण
बीईओ की जांच में आधा दर्जन विद्यालय बिना मान्यता के संचालित होते पाए गए, नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। रामनगर ब्लॉक में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों को बंद कराने को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने तेवर सख्त कर लिए हैं। बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ला के निर्देश पर उन्होंने मंगलवार को क्षेत्र के ऐसे विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था जांची। जिसकी मान्यता समाप्त होने अथवा न होने तथा नवीनीकरण न कराए जाने जैसी कई अनियमितता मिलने पर कड़ी नराजगी जताते हुए क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों को तुरंत बंद करने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया।

बीईओ रामनगर ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर मंगलवार को क्षेत्र के विद्यालयों की जांच की गई। जिसमें न्यू प्रतिभा बेसिक, प्राइमरी स्कूल नरखोरिया में कक्षा एक से पांच तक मान्यता होना पाया गया। लेकिन नवीनीकरण नहीं कराया गया था। साथ ही बिना मान्यता के कक्षा छह से दस तक का संचालन होता पाया गया। सरस्वती पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरखोरिया, ब्राइट फ्यूचर कांवेंट स्कूल करौता, एसएमटीएनडी कांवेंट कंचन चौराहा, ज्ञानदीप शिक्षा निकेतन परसा कुतुब, सरस्वती पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसाकुतुब विद्यालय बिना मान्यता के संचालित होते पाए गए। बताया कि सभी विद्यालयों के संचालकों को विद्यालय बंद करने के लिए नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed