फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Workers should take the policies and programs of the organization among the people

संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों के बीच लेकर जाएं कार्यकर्ता : सहजानंद

Sat, 01 Apr 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Workers should take the policies and programs of the organization among the people
पालीटेक्निक चौराहे पर भाजपा के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का जिला पंचायत अध्यक्ष
बस्ती। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का जिले में शुक्रवार को जगह-जगह स्वागत हुआ। वह क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ से गोरखपुर सड़क मार्ग से लौट रहे थे। जगह-जगह हुए स्वागत से गदगद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा त्याग, निष्ठा और समर्पण का संगठन है। कार्यकर्ता पार्टी के नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों के बीच लेकर जाएं।
विज्ञापन

इससे आमजन में सरकार के प्रति विश्वास पैदा होगा और उसका फायदा चुनावों में मिलेगा। कहा कि पात्रों को संबंधित योजनाओं में लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों से समन्वय स्थापित करें। उनके साथ मिलकर योजनाओं में लाभ के लिए कार्य करें। इसमें यदि कोई समस्या आती है तो संगठन को अवगत कराएं। काम ऐसा करें कि सरकार की छवि खराब न होने पाए। बड़ेवन टोल प्लाजा पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, डुमरियागंज सांसद जबदंबिका पाल, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, अजय कुमार श्रीवास्तव, अजीत चौबे, रिंकू त्रिपाठी, अवधेश कुमार, अभिषेक पांडेय आदि ने स्वागत किया। पॉलिटेक्निक चौराहे पर रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, संगीता जायसवाल, जयेश जायसवाल, अजय सिंह गौतम, अशोक गुप्ता, अखिलेश चौधरी, अनिल पांडेय आदि ने स्वागत किया। उक्त के अलावा अयोध्या से लगी जिले की सीमा घघौआ, विक्रमजोत, छावनी, पटखापुर, हर्रैया, महराजगंज, कप्तानगंज, गोटवा, मूड़घाट, आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed