फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Workers and farmers continue their protest at the sugar mill gate.

Basti News: चीनी मिल गेट पर श्रमिकों-किसानों का धरना जारी

Fri, 19 Sep 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 19 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Workers and farmers continue their protest at the sugar mill gate.
वाल्टरगंज। गोविंदनगर चीनी मिल गेट पर मिल श्रमिकों और किसानों का धरना 31वें दिन भी जारी रहा। मिल चालू कराने से लेकर बकाया भुगतान के लिए लोगों ने आवाज बुलंद रखी। चेतावनी दी कि जब तक शासन-प्रशासन श्रमिक और किसानों के पक्ष में ठोस निर्णय नहीं लेगा तब तक आंदोलन चलेगा। मिल कर्मचारी महेश पांडेय ने कहा कि वर्षों से गोविंदनगर चीनी मिल चलाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। सरकार कोई सुधि नहीं ले रही है। एक तरफ किसानों के आमदनी को दोगुना करने सपना दिखा रही है दूसरी ओर चीनी मिलों को बंद करके उनके ऊपर कुठाराघात किया जा रहा है। किसान गन्ने की खेती नहीं कर पा रहे हैं। मिल श्रमिकों का वर्षों से बकाया चल रहा है। मिल प्रबंधन श्रमिक और किसानों के साथ नई- नई साजिश कर रहा है। शासन- प्रशासन प्रबंधन के बचाव नजर आ रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed