फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Work came to a standstill in UP Bank

Basti News: हड़ताल के चलते बड़ौदा यूपी बैंक में कामकाज रहा ठप

Wed, 04 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 04 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Work came to a standstill in UP Bank
मालवीय रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बड़ौदा यूपी बैंक कर्मियों ने मंगलवार को मालवीय रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मियों की हड़ताल के कारण बैंक की शाखाओं में मंगलवार को कामकाज ठप रहा। बड़ौदा यूपी ज्वाइंट फोरम के बैनर तले हड़ताल कर रहे कर्मियों ने कहा कि प्रबंधन का तानाशाही रवैया बैंक कर्मियों व ग्राहकों के हितों में नहीं है।
फोरम के जिला प्रभारी मनीष पांडेय ने बताया कि सरकार की निजीकरण नीति किसी के हित में नहीं है। इससे आमजन को मिलने वाली सुविधाएं महंगी हो जाएंगी। निजीकरण नीति हितकारी नहीं है। कहा कि प्रदेश के 31 जिलों में बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रहा बड़ौदा यू पी बैंक की 268 शाखाओं को बंद करने का प्रस्ताव प्रबंधन ने तैयार किया है। शाखाएं बंद करने से बैंक से जुड़े ग्राहकों को दिक्कतें होंगी दूसरी ओर कर्मचारियों व अफसर भी बेरोजगार हो सकते हैं। शाखाओं का नए सिरे से गठन कर उन्हें जीवंत बनाया जाना आवश्यक हैं।
विज्ञापन

कहा कि बैंक की सभी शाखाएं कर्मियों की कमी से जूझ रही हैं। इससे वह समय से ग्राहकों की समस्याओं को निस्तारित नहीं कर पा रही हैं। कर्मियों की नियुक्ति के लिए बैंक प्रबंधन प्रयास नहीं करना चाहता है। बड़ी संख्या में में खाली पदों पर भर्ती के लिए लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन बैंक प्रबंधन समस्या को लेकर उदासीन बना हुआ है। इस मौके पर सचिन गौरव श्रीवास्तव, शिवम दुबे, सलिल जैन, अनुराग त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव, रवि रोशन, रवि शंकर दुबे, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed