फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women's hospital operating under makeshift arrangements

Basti News: काम चलाऊ व्यवस्था के तहत संचालित हो रहा महिला अस्पताल

Wed, 06 Dec 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 06 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Women's hospital operating under makeshift arrangements
हर्रैया। नगर पंचायत में संचालित महिला अस्पताल चिकित्सकों व अन्य कर्मियों की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं अभी तक शुरू नहीं हो पाई हैं। काम चलाऊ व्यवस्था के तहत बस किसी तरह अस्पताल का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि चिकित्सकों सहित 21 स्टाफ की तैनाती के साथ जून माह से महिला अस्पताल का संचालन शुरू हुआ। इनमें एक महिला चिकित्सक ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया तो दूसरे ने गोरखपुर स्थानांतरण करा लिया। अब महज दो चिकित्सक रंजू कन्नौजिया और शीला खान के सहारे अस्पताल का संचालन हो रहा है। चिकित्सकों की कमी के चलते सारी व्यवस्थाएं सिर्फ संस्थागत प्रसव कराने तक ही सीमित होकर रह गई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अस्पताल में दो दर्जन चिकित्सकों सहित करीब 105 अन्य स्टाफ के पद सृजित हैं। जबकि चिकित्सकों में दो बाल रोग विशेषज्ञ, तीन स्त्री एवं प्रसूता रोग विशेषज्ञ, एक एनेस्थीसिया व पैथालाजिस्ट की नियुक्ति हुई है। जबकि 21 अन्य स्टाफ की तैनाती ही हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की तैनाती के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। मौजूद संसाधनों में नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
सुषमा श्रीवास्तव, अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed