Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women's enthusiasm reaches its peak during Chhath Puja.

Basti News: छठ पूजा में महिलाओं का उत्साह चरम पर

Mon, 16 Nov 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Women's enthusiasm reaches its peak during Chhath Puja.
रुधौली। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है। कोई परिवार की सुख-समृद्धि के लिए तो कोई शादी के बाद पहली बार अनुष्ठान को लेकर उत्साहित है। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं पारण कर अपना व्रत पूरा करेंगी। छठ पूजा को लेकर महिलाओं में उत्साह के साथ परंपरा और आस्था के प्रति गहरा जुड़ाव भी देखने को मिल रहा है। घरों में पूजा की तैयारियों से लेकर प्रसाद बनाने और घाटों पर पहुंचने तक महिलाएं पूरे मनोयोग से जुटी हैं। महंगाई के बावजूद पूजा सामग्री की खरीदारी में कोई कमी नहीं दिख रही है। वहीं, नई पीढ़ी की महिलाएं परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से पूजा के नियम और परंपराएं सीखकर इस विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


छठ मइया की महिमा अपरंपार है। हम पूरे साल इस पावन पर्व का इंतजार करते हैं। 36 घंटे का निर्जला व्रत कठिन जरूर है लेकिन छठी मइया की कृपा से यह कब पूरा हो जाता है, पता ही नहीं चलता। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूरे उत्साह से व्रत रखती हूं। -किरण यादव, पुरैना
विज्ञापन

इस बार पूजा को लेकर परिवार के सभी सदस्यों में खास उमंग है। बाजार में पूजा सामग्री की खरीदारी में सब लोग शामिल रहे। महंगाई के बावजूद आस्था के आगे सब फीका है। घाट पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने का अनुभव अद्भुत और सुकून देने वाला होता है। -नीति, मुड़ियार
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद यह मेरा पहला छठ व्रत है। इसलिए इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं और थोड़ी भावुक भी हूं। बुजुर्ग महिलाओं से पूजा के रीति-रिवाज और नियम सीख रही हूं। पूरे परिवार का सहयोग मिल रहा है, जिससे यह अनुभव और भी खास बन गया है। -हर्षिता श्रीवास्तव, शांतिनगर, रुधौली

छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति और स्वच्छता के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक भी है। घाटों की साफ-सफाई में पूरा समाज शामिल रहता है। बिना किसी भेदभाव के सभी का एक साथ खड़ा होना हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करता है। -निर्मला, मुड़ियार, रुधौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed