{"_id":"64f0ed0e97fe44b0990dfbe8","slug":"womens-crime-in-arrest-basti-news-c-207-1-sgkp1002-3603-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जेल भेजा गया दुष्कर्म का आरोपी रुधौली नगर पंचायत का चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जेल भेजा गया दुष्कर्म का आरोपी रुधौली नगर पंचायत का चेयरमैन
Fri, 01 Sep 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
रुधौली (बस्ती)। नौकरी का लालच देकर महिला से दुष्कर्म व गर्भपात कराने के आरोपी नगर पंचायत रुधौली के अध्यक्ष धीरसेन निषाद को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। लखनऊ की तरफ जाते समय पुलिस ने बुधवार रात उसे हाईवे पर छावनी थाने के गेट के पास से गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर, पीड़िता को साथ लेकर सीओ सिटी आलोक कुमार ने पीड़िता की निशानदेही पर घटना स्थल नगर पंचायत कार्यालय तथा इंदिरा नगर वार्ड में स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण भी किया।
बता दें कि 27 अगस्त को रुधौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने धीरसेन निषाद पर नगर पंचायत में नौकरी देने के लालच में यौन शोषण, दुष्कर्म व गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थनापत्र दिया था। एसपी के आदेश पर रविवार देर रात रुधौली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, जिसके बाद पीड़िता के चिकित्सकीय परीक्षण के साथ अन्य प्रक्रिया पूरा करने के बाद आरोपी चेयरमैन की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू की। बुधवार को ही मध्य रात्रि को लगभग 12 बजे लखनऊ की तरफ जाते समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।