फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   women power line

नाटक में किया सामाजिक बुराइयों पर प्रहार

Thu, 04 Jul 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
women power line
मुण्डेरवा में बालिका सुरक्षा को लेकर हुई गोष्ठी। - फोटो : BASTI
नाटक से किया सामाजिक बुराइयों पर प्रहार
विज्ञापन

वूमेन पॉवर लाइन की जानकारी दी गई
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। श्री सीताराम आदर्श इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को वूमेन पॉवर लाइन 1090 को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू की गई हेल्प लाइन 1090 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विद्यालय की छात्राओं ने सामाजिक बुराइयों पर केंद्रित नाटक, गीत आदि की प्रस्तुति दी। वूमेन पॉवर लाइन 1090 के प्रचार-प्रसार को लेकर हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने नाटक के माध्यम से छेड़खानी और दहेज प्रथा जैसी बुराइयों पर जमकर प्रहार किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर थाने की एसआई रिंकी गुप्ता ने छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी दी। बताया कि शोहदों से परेशान महिलाएं, युवतियां व छात्राएं केवल 1090 नंबर डॉयल करें, जिसमें लखनऊ में बैठी महिला अधिकारी उनकी शिकायत नोट कर संबंधित थाने में सूचना देगी और तत्काल कार्रवाई होगी। इस हेल्प लाइन पर सूचना देने वाली पीड़िता का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। बताया कि 1090 हेल्प लाइन महिलाओं और युवतियों के आत्मसम्मान और सुरक्षा के लिए शुरू की गई है। महिलाएं छेड़खानी की घटना की शिकायत तत्काल दें और समीप के थाने में फोन कर भी दर्ज कराएं। इस अवसर पर कांस्टेबल सुनीता, अर्चना, रिंकू कुशवाहा, निशा चौहान समेत तमाम लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed