फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women deliverrd baby in Ambulance

एंबुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी

Wed, 09 Feb 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Women deliverrd baby in Ambulance
एंबुलेंस में गूंजी नवजात की किलकारी
विज्ञापन

गौर (बस्ती )। सीएचसी के तहत ग्राम पंचायत कुर्दा की निवासी नजमा खातून का प्रसव मंगलवार सुबह एंबुलेंस में हो गया। दरअसल, प्रसव पीड़ा होने पर परिजन महिला को एंबुलेंस में लेकर सीएचसी जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक बच्चे की किलकारी सुनाई पड़ी। एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी रितेश रंजन और चालक दुर्गेश यादव ने परिजनों की मदद से गाड़ी में ही सावधानी से सुरक्षित प्रसव कराया। जानकारी के मुताबिक परिजन नजमा को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस से सीएचसी ले जा रहे थे। अभी वह कुचरूपुर-मझौवा के बीच पहुंचे थे कि अचानक एंबुलेंस में ही नवजात की किलकारी गूंजने लगी। चालक दुर्गेश यादव ने गाड़ी खड़ी कर परिजनों की मदद से प्रसव पूरा कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी ले आए। जहां दोनों की जांच कर भर्ती किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमरजीत बरई ने बताया कि जच्चा- बच्चा स्वस्थ हैं और उनकी देखभाल की जा रही है। शाम तक उन्हें घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed