फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women create ruckus at liquor shop in Basti

बस्ती में महिलाओं का हल्ला बोल: गांव में शराब की दुकान का जमकर विरोध, नहीं खुलने दिया शटर

Sat, 06 Jan 2024 08:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 08:19 PM IST
सार

बस्ती के एक गांव में शराब की दुकान खुलने के विरोध में महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रसोइया गांव का मामला है। जहां महिलाएं बोलीं कि बच्चों पर इसका असर पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Women create ruckus at liquor shop in Basti
शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिऊरा-कप्तानगंज मार्ग पर रसोईया गांव में खोली गई लाइसेंसी देसी शराब की दुकान पर शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने हल्ला बोल दिया। वे दुकान के सामने घंटों प्रदर्शन करती रहीं। 

विज्ञापन


सेल्समैन ने कई बार ताला खोलने की कोशिश की, लेकिन महिलाओं ने शटर नहीं खुलने दिया। उनका आरोप था कि दूसरे गांव की दुकान उनके गांव में लाकर खोल दी गई। इससे उनके बच्चों पर असर पड़ रहा है। पुलिस के समझाने के बावजूद वह अड़ी रहीं। आबकारी निरीक्षक ने जल्द वहां से जल्द दुकान हटवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं मान गईं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फेरसहन गांव के नाम से सरकारी देसी शराब की दुकान का आवंटन हुआ है। महिलाओं का कहना है कि दो महीने पहले तक वह ठेका फेरसहन गांव में संचालित हो रहा था। दो महीने से रसोइया गांव में आबादी के पास यह ठेका खोल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहीं सुशीला, संगीता, पिंकी, अमरावती, सरिता, सुमित्रा आदि ने कहा कि शराब पीने के बाद लोग आपस में अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। बहन-बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। रसोइया गांव की आबादी के पास से तुरंत शराब का ठेका हटाया जाए। आबकारी निरीक्षक हर्रैया क्षेत्र-2 अंगद गोंड ने बताया कि जनभावनाओं को देखते हुए अनुज्ञापी को नोटिस दिया गया है। जल्द दुकान उचित स्थान पर संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed