{"_id":"57ab63864f1c1b7102ee4798","slug":"women-children-received-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं, बच्चों को मिला स्वादिष्ट भोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं, बच्चों को मिला स्वादिष्ट भोजन
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
सल्टौआ ब्लाक के जगतापुर गांव मे कुपोषित बच्चे को घी का पैकेट देते सीडीओ सोबरन सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हौसला पोषण योजना बुधवार से आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुरू हो गई। इसका शुभारंभ जिला स्तरीय अधिकारियों ने गोद लिए गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर किया। सीडीओ सोबरन सिंह ने गोद लिए गांव सल्टौआ गोपालपुर के जगतापुर में आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को अपनी देख रेख में भोजन करवाया। भोजन के साथ ही दही और बाद में फल दिया गया। वहीं कुपोषित बच्चों को देशी घी का पैकेट सीडीओ ने बांटा। इस मौके पर सीडीपीओ सल्टौआ गोपालपुर मिथलेश बौद्ध सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
कमिश्नर के गोद लिए गए गांव बनकटी ब्लॉक के थरौली ग्राम पंचायत में परियोजना निदेशक डीआरडीए आरपी सिंह ने हौसला पोषण योजना का शुभारंभ किया। पीडी और सीडीपीओ सुरेंद्र त्रिपाठी ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भोजन करवाया। योजना के संबंध में गांव के लोगों को जानकारी भी दी। डीपीओ मनोज कुमार ने डीएम के गोद लिए गांव कप्तानगंज के सिक्टा और खुद के गोद लिए गांव बहादुरपुर के डारीडीहा में आंगनबाड़ी केंद्र पर योजना का शुभारंभ किया।