फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women celebrated Teej festival

Basti News: गीत-संगीत व नृत्य से सजी शाम, महिलाओं ने मनाया तीज महोत्सव

Mon, 18 Sep 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Sep 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Women celebrated Teej festival
मिसेज तीज प्रतियोगिता में महिलाओं ने किया प्रतिभाग।
फ्रेड्स क्लब ने किया आयोजन, शालिनी बनीं मिसेज तीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के ब्लाॅक रोड स्थित एक होटल सभागार में फ्रेंड्स क्लब की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन हुआ। तीज उत्सव में गीत-संगीत व नृत्य से महिलाओं ने छटा बिखेर दी। मिसेज तीज प्रतियोगिता भी हुई। जजों की टीम ने प्रश्नों के जवाब और कला के आधार पर शालिनी त्रिपाठी को मिसेज तीज का क्राउन पहनाया। दूसरे स्थान पर तान्या और तीसरे नंबर पर शिवानी शुक्ला रहीं।
इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर विधायक महेंद्र यादव की पत्नी रचना यादव, मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष नेहा वर्मा व रेखा श्रीवास्तव आदि ने किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि तीज का पर्व आस्था और उपासना का पर्व है। इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को एकमंच पर लाते हैं। विशिष्ट अतिथि रचना यादव ने क्लब को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की। कहा कि नारी शक्ति ने यह कार्यक्रम कर समाज को एक अच्छा संदेश दिया है।
विज्ञापन

बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह ने इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में गणेश वंदना की प्रस्तुति सरिता श्रीवास्तव, शिव तांडव नृत्य धाम संस्था की शालिनी और अंशी वर्मा ने की। संचालन अपराजिता सिन्हा ने किया। फ्रेंडस क्लब की अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया । आयोजन समिति में नम्रता श्रीवास्तव, रश्मि सिंह, स्नेहा वर्मा, वंदना पांडेय व रेखा श्रीवास्तव शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मिसेज तीज प्रतियोगिता में इन्होने की शिरकत
मिसेज तीज प्रतियोगिता में विद्या पांडेय, कविता देवी, सोनिया यादव, पूनम सिंह, तान्या गुप्ता, शिवानी शुक्ला, शालिनी त्रिपाठी, प्रीति श्रीवास्तव, कविता श्रीवास्तव, रूपम सहित 12 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जबकि जज की भूमिका राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नीलम सिंह, रमा शर्मा व शालिनी मिश्र ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed