फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women and children should get complete treatment and nutrition facilities

Basti News: महिलाओं और बच्चों को मिले संपूर्ण उपचार व पोषण की सुविधा

Thu, 18 Sep 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 18 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Women and children should get complete treatment and nutrition facilities
बस्ती। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का मुख्य आयोजन बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में हुआ। स्वास्थ्य व आईसीडीएस विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्टॉल लगाकर दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह सुनिश्चत होना चाहिए कि हर महिला और बच्चे को संपूर्ण उपचार और पोषण की सुविधा मिले। इस दौरान मरीजों में फल का वितरण किया गया। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारित हो रहे भाषण को कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई टीवी पर सुना।
विज्ञापन

इसी के साथ ओपेक अस्पताल कैली, जिला महिला अस्पताल, सभी सीएचसी और सब सेंटर पर भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह अभियान महात्मा गांधी के जन्म दिवस दो अक्तूबर तक चलेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से मनाए जा रहे पोषण माह के साथ समन्वित रूप से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, गोसेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, भाजपा नेता डॉ. समीर सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, अंकुर वर्मा, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं व बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पूरी तरह से मुहैया कराना है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सीएचसी तथा अन्य सरकारी चिकित्सा इकाइयों में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed