{"_id":"64e3a968cae0915e1e0ec202","slug":"womeb-drown-in-river-basti-news-c-207-1-sgkp1002-3103-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पति से बोलकर नहर में कूद गई महिला, 12 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पति से बोलकर नहर में कूद गई महिला, 12 घंटे बाद मिला शव
Mon, 21 Aug 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
रूधौली क्षेत्र में सरयू नहर में सरिता का शव मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक व स्थानीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुधौली, बस्ती। थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में एक महिला रविवार की रात पारिवारिक कलह से तंग आकर नहर में कूद गई। सोमवार काे उसका शव 12 घंटे बाद बरामद किया जा सका। पुलिस ने नहर में उतराते हुए शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रविवार रात करीब नौ बजे अठदेउरा ग्राम पंचायत की सिसवा निवासी रीता (35) का परिवार में कुछ विवाद हुआ। परिवार के लोगों का कहना है कि वह पति महेंद्र गौतम से जान देने की बात कह कर घर से निकल गई। लोगों ने सोचा कि गुस्से में यहीं कहीं गई होगी। मगर वह सरयू नहर खंड चार के बिशुनपुरवा नहर के कैनाल के पास जाकर कूद गई। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने रीता को नहर से निकलने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा और नहर में पानी अधिक होने के कारण उसका कुछ पता नहीं चला।
सोमवार को उसका शव सुबह लगभग आठ बजे घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर आगे हनुमानगंज के पास से पानी में उतराया मिला। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।