फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman's death, relatives created ruckus

कुशीनगर: ट्रक की चपेट से बाइक सवार वृद्ध की मौत

Thu, 09 Feb 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman's death, relatives created ruckus
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ निवासी बाइक सवार दो लोग बिहार के भठवां ओवरब्रिज के पास एक ट्रक की चपेट में आ गए। उनमें वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को परिजनों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ निवासी देवकीनंदन सिंह (65) और राघव तिवारी (50) बिहार के थाना कुचायकोट के बलुअन सागर गांव में एक रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहे थे। थाना कुचायकोट के भठवां गांव के पास एनएच के ओवरब्रिज पर ट्रक की चपेट में आ गए। इससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोग अभी कुछ कर पाते, उसके पहले ही घायल देवकीनंदन सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कुचायकोट पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राघव तिवारी को स्थानीय लोगों की मदद से गोपालगंज अस्पताल भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में कुचायकोट एसओ किरन कुमार ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed