{"_id":"63e53374606e29417e08c16b","slug":"womans-death-relatives-created-ruckus-basti-news-c-7-1-48520-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Thu, 09 Feb 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साखोपार। कसया थाना क्षेत्र के भैसहीं गांव के सदर टोला में बृहस्पतिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने आबकारी विभाग के लोगों पर महिला की पिटाई का आरोप लगाते हुए दरवाजे पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 5:30 बजे आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी के किनारे कच्ची शराब के धंधे के खिलाफ छापा मारा गया। इसके दो घंटे बाद ही सुबह 7:30 बजे मालती राजभर (45) पत्नी स्व. शिवनाथ राजभर की तबीयत खराब हो गई।
परिजन इलाज के लिए कसया के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। महिला पूर्व से हृदय रोग से ग्रस्त थी, जिससे उसकी मृत्यु हुई है।