फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman stabbed to death in dispute over calling children dark-skinned

चाकू मारकर हत्या: बच्चों को काला कहने का ताना, महिला ने पड़ोसन को मारा चाकू- मौत; आरोपी महिला हिरासत में

Wed, 17 Jun 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 01:00 AM IST
सार

गलवार की देर शाम बगल की महिला अपने बच्चों को काला शब्द को प्रयोग करते हुए बुलाया। जिस पर माजिदा को लगा कि उसके बच्चों को ताना कसा जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन
Woman stabbed to death in dispute over calling children dark-skinned
मृतक माजिदा की फ़ाइल फोटो

विस्तार

थाना क्षेत्र के बभनी मिश्रा गांव के महुआ बैरियहवा टोला में बच्चों को काला कहने को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने दूसरी महिला को चाकू मार दिया। घायल अवस्था में महिला को संतकबीरनगर जनपद स्थित सेमरियावा के सीएचसी पर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया तथा विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रुधौली थाना क्षेत्र के महुआ बैरियहवा में माजिदा (50) पत्नी मोहम्मद अयूब और एक महिला का घर अगल-बगल है। मंगलवार की देर शाम बगल की महिला अपने बच्चों को काला शब्द को प्रयोग करते हुए बुलाया। जिस पर माजिदा को लगा कि उसके बच्चों को ताना कसा जा रहा है।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच विवाद शुरू हो गया। हाथापाई के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बगल की महिला अपने घर से चाकू निकाल कर ले आई और माजिदा के पेट में घोंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में घायल माजिदा को गांव के सबसे नजदीक संतकबीरनगर जनपद के सेमरियावा स्थित सीएचसी पर ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषितकर दिया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकार कुलदीप समेत प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed