{"_id":"5bfc3730bdec22419820ab75","slug":"woman-pradhan-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था से परेशान महिला प्रधान ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्था से परेशान महिला प्रधान ने दिया इस्तीफा
basti
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ को इस्तीफा देतीं प्रधान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। रामनगर ब्लॉक के तेनुआ-असनहरा ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान उषा ने सोमवार को अपने सभी सदस्यों के साथ पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है, मगर इस्तीफा आने के बाद अफरा-तफरी मच गई है।
बीडीओ हरिश्चन्द्र को सौंपे इस्तीफे में प्रधान ने अवगत कराया है कि उनके गांव मे 22 पुरवे हैं, जिसमें विद्युतीकरण होना है। इसमें ठेकेदार की ओर से मनमानी से कहीं खंभा नहीं लगा तो कहीं ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया। पत्र के हवाले से कहा है कि जब उन्होंने ठेकेदार की शिकायत शासन और प्रशासन से की तो वहां भी उनकी बात नहीं सुनी गई। प्रधान ने बताया कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए डीएम से लेकर सीएम तक को पंजीकृत पत्र भेजकर अवगत कराया, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। प्रधान के साथ सभी सदस्य भी इस्तीफा देते समय मौजूद रहे। इधर, मामले की जानकारी होने पर ब्लॉक पहुंचे एसडीएम राजेश सिंह ने एसडीओ विद्युत भानपुर से वार्ता कर मामले की जांच कर फौरी कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही गांव में हो रहे कार्य की दैनिक प्रगति जांचने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं, बीडीओ हरिश्चन्द्र ने अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर मामले में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। एसडीएम राजेश सिंह ने बताया कि प्रधान की ओर से इस प्रकार की किसी समस्या के बारे मे कभी भी अवगत नहीं कराया गया। लेकिन प्रकरण अब संज्ञान में आ गया है। विभागीय जिम्मेदारों से बात करके शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। बीडीओ हरिश्चंद्र ने बताया कि प्रधान की ओर से दिया गया इस्तीफा मान्य नहीं है। इसके लिए प्रधान को जिला पंचायत अध्यक्ष को संबोधित पत्र देना होगा, जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से कार्रवाई की होगी। इसके बाद इस्तीफा स्वीकार होगा। बताया कि ग्राम प्रधान की समस्या को संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिशासी अभियंता को पत्र प्रेषित कर दिया गया है।
प्रधान संघ ने जताई नाराजगी, कहा-होगा बड़ा आन्दोलन
भानपुर। ग्राम प्रधान की समस्या न सुनी जाने से महिला प्रधान की ओर से सदस्यों के साथ इस्तीफा देने से प्रधान संघ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीओ विद्युत से मामले में फौरी तौर पर कार्रवाई कराते हुए समस्या समाधान की मांग की है। प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष गंगाराम यादव व ब्लॉक अध्यक्ष परमहंस शुक्ल ने कहा कि यदि प्रधान की समस्या का अधिकारियों की ओर से त्वरित समाधान नहीं किया गया तो प्रधान संघ शीघ्र ही बड़ा आन्दोलन करेगा। साथ ही किसी भी सरकारी कार्यक्रम में कोई सहयोग नहीं करेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामकरन पाण्डेय, राम पुजारी गौड़, विश्राम चौधरी, सत्य प्रकाश चौधरी, मुन्ना चौधरी, राम भवन मौर्य, मनोज कुमार, फूलचन्द्र, दरोगा पाण्डेय, शेष राम चौधरी, केदार नाथ मौर्य सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता ने एसडीओ को दी कड़ी हिदायत
भानपुर। प्रधान संघ का एक प्रतिनिधिमंडल दोपहर बाद मंडल अध्यक्ष गंगाराम यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्य अभियंता विद्युत वितरण इं. ओपी यादव से मुुलाकात की। ग्राम प्रधान तेनुआ असनहरा की समस्या के त्वरित निदान की मांग रखी। प्रधानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता ने एसडीओ भानपुर को दूरभाष पर हिदायत दी। गांव का मुआयना कर काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। प्रतिनिधिमंडल में रामनगर प्रधान संघ अध्यक्ष परमहंस शुक्ल, राम भवन मौर्य, महेन्द्र प्रताप चौधरी आदि शामिल रहे।