{"_id":"1cb2d7c7a8128efdc8bbc0055504cf34","slug":"woman-in-hospital-wards-outside-the-dirty-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में वार्डों के बाहर गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में वार्डों के बाहर गंदा पानी
अमर उजाला ब्यूरो/ बस्ती
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अस्पताल में जननी सुरक्षा के लिए बने भवन में नवजातों को विभिन्न रोगों से बचाने के लिए टीका भी लगाया जाता है।
इसके पास से होकर गुजरने वाले नाली का पानी इन दिनों ऊपर बहकर वार्ड के किनारे पहुंच रहा है। इससे नवजातों के साथ ही अन्य लोगों में संक्रामक बीमारियों की आशंका बढ़ रही है। वहीं पानी से उठ रही बदबू से अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी और चिकित्सक भी परेशान हैं।
रविवार को सांसद की अध्यक्षता में हुई जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। इस पर नगर पालिका के चेयरमैन अशोक गुप्ता ने जल्द ही समस्या को दूर करने का भरोसा दिलाया था। चेयरमैन ने कहा कि महिला अस्पताल परिसर के पीछे से होकर नाला निर्माण कराया जा रहा है।
इसके चलते पानी का बहाव रुका है। इससे नाली का पानी ओवरफ्लो करके परिसर में पसर गया है। पंपिंगसेट लगाकर पानी को निकालने का निर्देश पालिका के कर्मियों को दिया गया है। एक-दो दिन में पानी को बाहर निकलवा दिया जाएगा।