फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman grazing goat dies after being hit by train

बकरी चराने गई महिला की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 07 Jun 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman grazing goat dies after being hit by train
बकरी चराने गई महिला की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन

वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के लखनऊ-गोरखपुर रेल खंड पर स्थित पिपरा जप्ती गांव के समीप बकरी चरा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने शव की पहचान सरोज कुमारी (36) पत्नी शंभूनाथ निवासी पिपरा जप्ती वाल्टरगंज के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में मौजूद लोगों से पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि बकरी चराने के दौरान सरोज गोविंदनगर के पास अटरा गांव के पास गिरे पानी के बोतलों को इकट्ठा करने लगी। इसी दौरान ट्रेन आने लगी। ट्रेन देखकर वह दूसरे ट्रैक पर भागकर पहुंच गई। दुर्भाग्य से उस ट्रैक पर भी ट्रेन आ गई। जिससे वह चपेट में आ गई। सूचना पाकर मृतका का पति शंभूनाथ तथा बेटी सविता, बबिता, कृष्णा, अनुज सहित परिवार के सभी लोग पहुंच गए। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मृतका के पति ने बताया कि वह बस्ती शहर में मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी बकरी चराने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed