फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman dies after being hit by vehicle on four lane

Basti News: फोरलेन पर वाहन की चपेट से महिला की मौत

Fri, 29 Mar 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by vehicle on four lane
ककुआ राऊत गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ राऊत गांव के पास बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, ककुआ राउत गांव की धनपता देवी पत्नी राम दत्त बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे गांव के सामने सड़क पार कर रही थी। अयोध्या की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायल महिला को सीएचसी कप्तानगंज ले गए। वहां पर डाॅक्टरों ने धनपता देवी (57) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इसके पहले भी ककुआ राउत गांव के पास सड़क हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगो की जान जा चुकी है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed