{"_id":"67269759e0895ac9ec0d7067","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-bike-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126627-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाइक की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाइक की चपेट में आकर महिला की मौत
Sun, 03 Nov 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। महाराजगंज चौकी के सामने सड़क पार कर रही महिला बाइक की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय फारूक पुत्र अशफाक अंसारी निवासी अमारी बाजार थाना हर्रैया अपनी बाइक से गांव की रहने वाली निर्मला देवी पत्नी नंदलाल व 12 वर्षीय सुमित पुत्र पप्पू को बाइक से इलाज करवाकर गोटवा से घर जा रहे थे। उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पैदल जा रही कप्तानगंज क्षेत्र के सोमा गांव निवासी 70 वर्षीय द्रोपदी देवी से पीडे से टकरा गई। हादसे में द्रोपदी देवी सहित बाइक सवार तीन लोग भी घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने द्रोपदी देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। संवाद