फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman crossing road dies in accident

सड़क पार कर रही महिला की हादसे में मौत

Wed, 13 Oct 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman crossing road dies in accident
सड़क पार कर रही महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन

फोरलेन पर खजौला चौकी के पास हुई घटना
बस्ती। हाइवे के खजौला गांव के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीया महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया।

मुंडरेवा थाना क्षेत्र के खजौला गांव की रहने वाली पुत्ता देवी पत्नी बहरैची प्रसाद मंगलवार सुबह छह बजे गांव के सामने सड़क पार कर रही थी। तभी गोरखपुर से बस्ती जा रही तेज रफ्तार से पहुंचे अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे एनएचएआई के दिलीप कुमार, वीके पासवान राम प्रताप तिवारी की टीम ने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने पुत्ता देवी को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल शिवाकांत मिश्र ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर गांव के लोग और रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed