फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman arrested for giving false information about theft, jewellery recovered from drum

Basti News: चोरी की झूठी सूचना देने वाली महिला गिरफ्तार, जेवरात ड्रम से बरामद

Thu, 18 Sep 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 18 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for giving false information about theft, jewellery recovered from drum
बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के ग्राम परसा दमयां में चोरी की सूचना झूठी निकली। बुधवार की रात पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात करीब 10:50 बजे डायल 112 पर सूचना दी गई थी कि ललिता उपाध्याय पत्नी अजीत उपाध्याय के घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो मामला संदिग्ध लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने स्वीकार किया कि उसने ही जेवरात घर के चावल के ड्रम में काली पॉलीथिन में बांधकर छिपा रखे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से पायल, पाजेब, अंगूठियां, बिछुआ, कान की बाली, मंगलसूत्र, चैन, लॉकेट व नाक की कील सहित दर्जनभर आभूषण बरामद किए। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में रहता है और खर्च के लिए केवल एक-दो हजार रुपये भेजता है। शराब पीने की वजह से बुलाने पर घर भी नहीं आता। इसी नाराजगी में उसने चोरी की मनगढ़ंत कहानी गढ़ी ताकि पति घर लौट आए। थाना प्रभारी विजय कुमार दुबे ने बताया कि महिला की हरकत से गांव का माहौल बिगड़ सकता था। इस आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। पुलिस ने अपील की है कि लोग किसी भी निजी विवाद को लेकर अफवाह या फर्जी सूचना फैलाने से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed