{"_id":"63fa12444319329e170e8984","slug":"wollybal-tournament-basti-news-c-7-1-66771-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: व्यायामशाला बस्ती ने जीता वॉलीबाल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: व्यायामशाला बस्ती ने जीता वॉलीबाल का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजकीय महाविद्यालय गड़हा गौतम परिसर में चल रही वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए शनिवार को खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। वाॅलीबाल के फाइनल में व्यायामशाला बस्ती ने गोंडा मंडल की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले व्यायामशाला ने गड़हा गौतम को पराजित किया। आयोजन मंडल के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस सभाराज सिंह ने कहा कि 25 साल पहले खेल के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई थी। जो आज अपनी सार्थकता साबित कर रही है। निरंतर अभ्यास करने से खिलाड़ी लक्ष्य को भेद सकते हैं। निर्णायक की भूमिका दिनेश सिंह ने निभाई। मौके पर राम कमल सिंह, रामरतन सिंह, रामस्वरूप सिंह, अरुण सिंह, जगदीश सिंह, सनी सिंह, बलवीर सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।