फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   without money gave medicine and with advice

परामर्श के साथ जांच व दवा की मिलेगी निशुल्क सुविधा

Mon, 08 Nov 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
without money gave medicine and with advice
परामर्श के साथ जांच व दवा की मिलेगी निशुल्क सुविधा
विज्ञापन

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान
- महिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी पर आज होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) का आयोजन मंगलवार को होगा। जिला महिला अस्पताल, नगरीय पीएचसी व सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत इसका आयोजन होगा। जिसमें गर्भवती को परामर्श से लेकर जांच व दवा आदि सब कुछ निशुल्क मुहैया कराई जाएगी। प्रधानमंत्री के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का उद्देश्य प्रसव के दौरान होने वाली जच्चा-बच्चा की मौत को न्यूनतम किया जाना है। जोखिम वाली एचआरपी गर्भवती को चिह्नित कर उनका सुरक्षित प्रसव हायर सेंटर पर कराया जाएगा।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस दिवस पर समस्त गर्भवती को एमबीबीएस चिकित्सक/स्त्री रोग विशेषज्ञ की देखरेख में कम से कम एक गुणवत्तापूर्ण एएनसी (प्रसव पूर्व) जांच की सुविधा से आच्छादित किया जाएगा। इस दिवस को वृहद रूप में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा गर्भवती का पंजीकरण कराकर प्रशिक्षित कर्मियों की देखरेख में उनका सुरक्षित प्रसव कराया जाए।
विज्ञापन

----------------
पीएम सुरक्षित मातृत्व दिवस पर यह होंगी सुविधाएं
- गर्भवती के लिए बनाएं जाएंगे विशेष कोविड टीकाकरण काउंटर
- आरसीएच पंजीकरण के लिए बनाएं जाएंगे विशेष काउंटर, तत्काल होगा पंजीकरण
- लाभार्थी का बैंक में खाता खुलवाने के लिए बनाए जाएंगे विशेष काउंटर
(लाभार्थी को आधार कार्ड, फोटो, निवास प्रमाण पत्र आदि लाना अनिवार्य होगा)
- अभियान दिवस पर ही सभी जांच रिपोर्ट उलब्ध कराने का प्रयास
- जांच उपलब्ध न होने पर हॉयर सेंटर रेफर कर कराई जाएगी जांच
- ग्रुप काउंसिलिंग के माध्यम से परिवार नियोजन व पोषण का मिलेगा परामर्श
- अंतरा के लाभार्थियों को अंतरा इंजेक्शन की मिलेगी सुविधा
-------------------
6636 गर्भवती महिला ने कराया है पंजीकरण
इस वित्तीय वर्ष में पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अब तक कुल 6636 गर्भवती ने अपना पंजीकरण कराया है। एसीएमओ आरसीएच डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि कोविड के मामले कम होने के बाद अब गर्भवती के अस्पतालों में आकर जांच कराने में तेजी आई है। 82 प्रतिशत गर्भवती दूसरी व तीसरी तिमाही में जांच के लिए आई हैं। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की 662 गर्भवती चिह्नित की जा चुकी हैं। अब तक 6418 की हीमोग्लोबिन, 5834 की एचआईवी जांच, 5387 की हीमोग्लोबिन, 5764 की सिफलिस जांच कराई गई है। 793 गर्भवती की अल्ट्रासाउंड जांच भी कराई गई है। अस्पताल में सभी सुविधाएं निशुल्क मिल रही हैं। गर्भवती के लिए यह सभी जांच आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed