फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Winter knocks: mercury drops, fog prevails throughout the day

सर्दी की दस्तक: पारा लुढ़का, दिनभर छाई रही धुंध

Mon, 27 Nov 2023 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 27 Nov 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Winter knocks: mercury drops, fog prevails throughout the day
सर्दी ने अचानक से दस्तक दे दी है। सोमवार को अचानक से एक डिग्री पारा लुढ़क गया। वहीं, पूरे दिन धुंध छाई रही। लोगों को सूर्य के दर्शन भी नहीं हुए। गर्म कपड़ों में लोग लिपटे नजर आए। विशेषज्ञ मौसम का मिजाज लगातार बदलने की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह से ही न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहा। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सुबह और रात के समय ठंड का एहसास होने लगा था। सोमवार की सुबह से ही धुंध छाई रही। हालांकि एक्यूआई 132 ही दर्ज किया गया। सुबह होते ही घने बादल छा गए, दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 से और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि आर्द्रता 86 प्रतिशत रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि अब तापमान गिरने के आसार दिख रहे हैं। आगामी दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री तक कम होगा।
विज्ञापन

धीरे-धीरे सुधर रही एक्यूआई
धीरे-धीरे ही सही पर हवा की गुणवत्ता का सूचकांक सुधरने लगा है। 18 नवंबर के बाद सोमवार को हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला। 24 से 26 नवंबर तक हवा की गुणवत्ता का सूचकांक (एक्यूआई) 140- 160 दर्ज किया गया। 27 नवंबर को एक्यूआई 131 दर्ज किया गया। विशेषज्ञ मानते है कि अब पराली जलाना की घटनाओं में कमी आ रही है। जिससे हवा में प्रदूषण का स्तर घट रहा है। हालांकि हवा अभी भी सेहत के लिए हानिकारक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed