फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   wine sale will be under cctv

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी शराब की बिक्री, नकली पर कसेगी नकेल

Sat, 29 Aug 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
wine sale will be under cctv
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी शराब की बिक्री, नकली पर कसेगी नकेल
विज्ञापन

बस्ती। अब आबकारी विभाग सीसीटीवी कैमरे से शराब की दुकानों की निगहबानी करेगा। यहां पिछले दिनों नकली शराब पकड़े जाने व लग्जरी कार से विदेशी मदिरा की आपूर्ति का मामला प्रकाश में आने के बाद आबकारी विभाग ने योजनाबद्ध ढंग से इस पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। यह प्रक्रिया अगले माह पूरी हो जाएगी। इसका खर्च अनुज्ञापी वहन करेंगे।
जिले में देसी की 186, बीयर की 68 व विदेशी मदिरा की 66 दुकानें हैं। नकली शराब को लेकर आबकारी महकमा हलकान है। पुलिस के साथ आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जांच-पड़ताल में पता चला कि चार लाइसेंसी दुकानों पर नकली शराब बेची जाती है। इसकी पुष्टि होते ही आबकारी विभाग ने इन दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया। इसके बाद जिले की सभी लाइसेंसी दुकानों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी। इस कड़ी में विभाग ने पारदर्शी ढंग से दुकानें संचालन की व्यवस्था बनाई है। दुकानों पर अंदर व बाहर दोनों ओर से सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इससे दुकान पर बैठे मुनीम के साथ ही बाहर आने जाने वालों पर विभाग की नजर होगी। जरूरत पड़ने पर कैमरे को खंगाला जाएगा। इस नई व्यवस्था से विभाग पर बार-बार उठ रहे सवालों पर भी विराम लग जाएगा।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी नवीन सिंह ने कहा कि वैसे तो लाइसेंसी दुकानों पर विभागीय टीम की पूरी नजर रहती है, मगर अब सतर्कता और बढ़ाई जा रही है। सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसके निर्देश सभी अनुज्ञापियों को दिए जा चुके हैं। यह इससे व्यवस्था और पारदर्शी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed