{"_id":"60ca3b128ebc3e32663541e0","slug":"will-run-campaign-on-social-media-for-honorarium-basti-news-gkp3983550177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए सोशल मीडिया पर चलाएंगे अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए सोशल मीडिया पर चलाएंगे अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय के लिए सोशल मीडिया पर चलाएंगे अभियान
बस्ती। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक विद्यालय परिसर में हुई बैठक में संगठन को गति देने के लिए रणनीति तैयार की गई। इस दौरान सोलह महीने से बिना मानदेय के काम कर रहे वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों की समस्या के समाधान को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान चलाने पर विमर्श किया गया।
महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश कर पाठक ने कहा कि 16 महीने से बिना वेतन के कार्य कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करना होगा। सोशल मीडिया इसके लिए कारगर माध्यम हो हो सकता है। जिला अध्यक्ष हरिशंकर पांडेय ने बनी रणनीति के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शिक्षक महासभा अरविंद मिश्रा एवं उपाध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षकों को हर तरह की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा।
प्रबंधक महासभा के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मंडलीय मंत्री पृथ्वी पाल चौधरी, प्रबंधक महासभा के जनपद अध्यक्ष अनिल तिवारी, महासचिव आरडी निषाद तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य नारायण उपाध्याय भावुक ने संगठन की मजबूती के लिए अपने विचार रखे।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि संगठन की मजबूती से ही हम आगे बढ़ेंगे। बैठक का संचालन आरडी निषाद ने किया। बैठक के अंत में अयोध्या प्रसाद दुबे इंटर कॉलेज मझौआ दुबे के कोरोना संक्रमण से दिवंगत शिक्षक विकास पांडेय के परिजनों को संगठन की ओर से पचास हजार की आर्थिक सहायता मुहैया कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रख कर उन्हें दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि दी गई।