फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   wife was died fell down of wall

दीवार गिरने से पत्नी की मौत, पति गंभीर

Mon, 18 Oct 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
wife was died fell down of wall
दीवार गिरने से पत्नी की मौत, पति गंभीर
विज्ञापन

हर्रैया थाने के लबदहिया गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के लबदहिया गांव में बीती रात दीवार गिरने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

हर्रैया थाना क्षेत्र के लबदहिया गांव के रहने वाले विजय बहादुर मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। रविवार रात परिवार के लोग खाना खाकर घर में सो गए। विजय बहादुर अपनी पत्नी फूलमती के साथ घर के सामने झोपड़ी में सो रहे थे। रात 2 :15 बजे अचानक झोपड़ी की ईंट की दीवार गिर गई और उसके नीचे बंधे दो जानवर और राम बहादुर (43) और इनकी पत्नी फूलमती (40) दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों झोपड़ी के नीचे मलबे में फंस गए। परिजनों की चीख सुनकर गांव के लोग जुट गए और किसी तरह से ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने फूलमती को मृत घोषित कर दिया, जब कि विजय बहादुर को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। मां की मौत से दो बच्चे नैतिक व संध्या बेहाल हैं। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed