{"_id":"689b8dcdd0166a41b906fe2b","slug":"wife-accused-of-inciting-suicide-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-141934-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आत्महत्या के लिए उकसाने में आरोपी पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आत्महत्या के लिए उकसाने में आरोपी पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
- वीडियो बनाकर हर्रैया के बिजरा में युवक राज मिश्रा ने खा लिया था जहर
- पत्नी खुशी व ससुर पर राज को प्रताड़ित करने का लगा था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। थानाक्षेत्र के बिजरा गांव में जहर खाकर युवक के जान देने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जहर खाने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था। इस घटना में पुलिस ने युवक की पत्नी व ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था।
27 जुलाई को जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी हर्रैया ले गए, जहां से जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी।
बता दें कि कि हर्रैया थानाक्षेत्र के बिजरा निवासी राज मिश्र (21) पुत्र दिनेश मिश्र की शादी इसी साल 22 अप्रैल को इसी थाने के महादेवरी निवासी राजकुमार शुक्ला की बेटी खुशी संग हुई थी। पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद खुशी मायके चली गई थी, जिसे राज वापस लाने के लिए ससुराल गया था, लेकिन वह नहीं आई। राज के पिता दिनेश चंद्र मिश्रा ने तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे राज मिश्रा को शादी के बाद से बहू खुशी शुक्ला और ससुर राजकुमार शुक्ला तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे वह काफी परेशान था।
विज्ञापन
उसे गलत केस में फंसाने की धमकी भी दे रहे थे, जिससे आजिज आकर राज ने 27 जुलाई की शाम को जहर खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि राज के पिता की तहरीर पर आरोपी पत्नी खुशी व ससुर राजकुमार के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। आरोपी पत्नी खुशी शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है।