फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   who will be chairman, voting today

कौन बनेगा अध्यक्ष, आज वोट करेंगे मतदाता

Tue, 21 Nov 2017 11:15 PM IST
basti
basti Updated Tue, 21 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
who will be chairman, voting today
चुनाव - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद बस्ती के अलावा नगर पंचायत हर्रैया, बभनान, रुधौली और बनकटी के अध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव के लिए सुबह साढ़े सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। 
नगर पंचायतों के 584 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला बुधवार को 1,58,507 मतदाता करेंगे। शाम पांच बजे मतदान बंद हो जाएगा। मंगलवार सुबह से ही तहसीलों से पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। कंट्रोल रूम के मुताबिक पार्टियां सकुशल मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। नगरपालिका और बनकटी की पोलिंग पार्टियां डीएम, एसपी, सीडीओ, एडीएम और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की देख-रेख में सदर तहसील परिसर से रवाना की र्गइं। रुधौली, हर्रैया और बभनान के लिए संबंधित एसडीएम और आरओ की देखरेख में रवाना हुईं। पार्टियों के रवाना होने के समय ही मतदान कार्मिकों को नकद पारिश्रमिक दे दिए गए। 
विज्ञापन

 
1,58,507 मतदाता करेंगे वोट 
इस बार के चुनाव में कुल 1,58,507 मतदाता वोट करने जा रहे हैं। इनमें नगरपालिका में 1,07,553, बनकटी में 16,759, हर्रैया में 6911, बभनान में 11,305 और रुधौली नगर पंचायत में कुल 16,079 मतदाता है। इनमें बनकटी और रुधौली के कुल 32838 मतदाता पहली बार वोट करने जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद और बनकटी नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए कुल 278 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें पालिका में अध्यक्ष के 14 और सदस्य के 196 उम्मीदवार हैं। वहीं, बनकटी नगर पंचायत में अध्यक्ष के पद पर नौ और सदस्य के 59 प्रत्याशी हैं। पालिका में एक बूथ पर 1715 मतदाता मत देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पहचान के सहारे दे सकेंगे वोट 
राज्य निर्वाचन आयोग मतदाताओं की सुविधा के लिए पहचान पत्र के रूप में 18 विकल्प दिए हैं। इनमें निर्वाचन आयोग की ओर से निर्गत मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, डीएल, पैन कार्ड, बैंकों का पासबुक, कोई भी पेंशन बुक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, शस्त्र लाइसेंस, शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाण-पत्र, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, सांसद, विधायकों की ओर से जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राशनकार्ड शामिल हैं। 

कंट्रोल रूम में कर सकते हैं शिकायत
मतदान के दौरान अगर कोई उम्मीदवार या फिर उसके समर्थक वोट देने के बदले को प्रलोभन या उपहार सहित अन्य सामग्री देने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना 05542-247132 कंट्रोल रूप पर दिया जा सकता। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करेगा। 
नरहरिया में 1715 मतदाता वोट करेंगे
नगरपालिका परिषद में वार्ड संख्या एक में नरहरिया की प्राइमरी स्कूल ऐसा बूथ है, जहां पर सबसे अधिक 1715 मतदाता वोट करेंगे। इनमें 900 पुरुष और 815 महिला वोटर हैं। वहीं, वार्ड संख्या 22 बैरिहवां में सबसे कम 491 मतदाता हैं, इनमें 265 पुरुष और 226 महिला मतदाता हैं। 

पांच जोनल मजिस्ट्रेट के हवाले रहेगा चुनाव 
नगर पालिका परिषद के लिए चंद्र मोहन गर्ग एसडीएम सदर और आरपी सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए, नगर पंचायत हर्रैया नीरज कुमार श्रीवास्तव जिला विकास अधिकारी, नगर पंचायत बभनान डॉ. ओपी सिंह संयुक्त निदेशक कृषि नगर पंचायत बनकटी अमनदीप डुली एसडीएम भानपुर, नगर पंचायत रुधौली अशोक कुमार उपायुक्त एवं निबंधक सहकारिता बस्ती। 

18 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए 
नगर पालिका परिषद में राजितराम, उप निदेशक(कृषि), उदयशंकर सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, बृजभूषण मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, चंद्रमौलि पाण्डेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी, डॉ राजीव उपाध्याय, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डॉ केके चौधरी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डॉ जय सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं आलोक रमन, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी।  

आब्जर्वर से करें शिकायत 
नगर निकाय को संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अपर आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग के कुमार रविकांत सिंह को आब्जर्वर के रूप में भेजा गया है। इनका मोबाइल नंबर 9839560700 है। इस नंबर पर मतदान से संबधित कोई भी जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed