फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Who killed the knife and why, the police is trying to know

किसने और क्यों मारा चाकू, जानने में जुटी पुलिस

Mon, 10 Oct 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Who killed the knife and why, the police is trying to know
किसने और क्यों मारा चाकू, जानने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के जसवंत सिंह की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक को किसने और क्यों चाकू मारा। मृतक के पिता ने दो लोगों पर चाकू मारकर सड़क पर फेंकने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि किस वजह से ऐसा हुआ। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
वहीं, पोस्टमार्टम में घाव से अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौत होने की रिपोर्ट आई है। पुलिस दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। एसओ योगेश सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद इस रहस्य से पर्दा उठ सकेगा कि घर से जाने के बाद जसवंत के साथ क्या हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को सुबह महसिन गांव निवासी जसवंत सिंह (36) को इसी थानाक्षेत्र के केशवारा गांव की बाग के पास सड़क के किनारे लहूलुहान हालत में पाया गया था। सुबह भर्ती की तैयारी करने के लिए दौड़ लगाने वाले युवकों की नजर पड़ी तो परिवार वालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुुंची पत्नी, भाई, पिता व अन्य लोगों ने सल्टौआ से एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचवाया। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। वहां ले जाने के लिए वाहन का प्रबंध करने के बीच जसवंत की मौत हो गई। उनकी पत्नी अनीता सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले दो लोगों ने कॉल करके उन्हें पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कोड़रा चौराहे पर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद उन्हीं दोनों के साथ उनके पति जसवंत सिंह बकरा लेकर घर पहुंचे। बकरा को घर पर बांधने के बाद अनीता से उन्हें आठ हजार रुपये देने के लिए कहा। अनीता ने बताया कि रुपये देने के बाद उनके पति जसवंत उन दोनों के साथ ही घर से निकल गए और रात भर नहीं लौटे। पुलिस को अनीता ने बताया कि जिला अस्पताल ले जाते समय पति ने उन्हें बताया था कि उन्हें दो लोगों ने चाकू से मारकर घायल किया है। मगर इसकी वजह नहीं बता पाए। बाद में जसवंत के पिता जीत बहादुर सिंह ने तहरीर दी कि उनके पुत्र को मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रामपुर निवासी आजम और गोपाल साथ लेकर गए और चाकू मारकर सड़क के किनारे फेंककर भाग गए। पुलिस ने आजम और गोपाल पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed