फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   When the angry wife did not return from her parents' house, the young man committed suicide

Basti News: नाराज पत्नी मायके से नहीं लौटी तो युवक ने दे दी जान

Tue, 12 Aug 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 12 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
When the angry wife did not return from her parents' house, the young man committed suicide
बस्ती/नवाबगंज (गोंडा)। नाराज होकर मायके गई पत्नी नहीं लौटी तो नवाबगंज के गिर्द के हतवा निवासी चिंटू निषाद (35) ने सोमवार देर शाम फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शव कब्जे में लेने के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले पत्नी सुमन नाराज होकर मायके चली गई थी। रविवार को चिंटू अपनी पत्नी सुमन को लेने के लिए बस्ती के कुटहिया गए थे। आरोप है कि पत्नी व ससुरालियों से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट भी हो गई थी। इससे आहत होकर सोमवार शाम चार बजे घर के छप्पर में साड़ी के फंदे से लटककर चिंटू ने जान दे दी।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, दोनों की शादी करीब 15 साल पहले हुए थी। तीन बेटे शिवा, कुनाल व चंडूले और बेटी शिवानी है। सुमन बेटी शिवानी को लेकर ही मायके गई थीं। ऐसे में बच्चों की परवरिश को लेकर चिंटू परेशान थे। तीन भाइयों में बड़े चिंटू मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रहे थे। मौत से मां मधुरा देवी बेसुध हो गईं। वहीं, बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed