फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   When cold air enters the buses

Basti News: बसों में ठंडी हवा घुसी तो नपेंगे आरएम-एआरएम

Thu, 14 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 14 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
When cold air enters the buses
परिवहन निगम मुख्यालय ने जारी किया फरमान
विज्ञापन

बसों को सुधारने के लिए मिली हफ्ते भर की मोहलत
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए परिवहन निगम मुख्यालय ने सभी बसों में हवा जाने के रास्तों को बंद करने का फरमान जारी किया है। इसके लिए सप्ताह भर की मोहलत देते हुए कहा है कि चेकिंग के दौरान अगर बसों में कहीं भी हवा घुसने का रास्ता दिखाई दिया तो संबंधित आरएम व एआरएम पर कार्रवाई की जाएगी। इस फरमान ने बस्ती डिपो के अधिकारियों व कर्मचारियों की नींद उड़ा दी है। वर्कशॉप में बसों को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है।

परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक आरएन वर्मा ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ठंड को देखते हुए किसी भी दशा में अनफिट बसें मार्ग पर न भेजी जाएं। वाइपर चालू हालत में होने चाहिए। बसों के सभी शीशे फिट हों, कोई भी बस बिना शीशे के संचालित न हो। यही नहीं यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शीशे छोटे-बड़े न हों और उनके बीच में झिर्री न हो। विंडो ग्लास में आवश्यकतानुसार यू-पलाक लगवा दिए जाएं। इससे शीशे बंद रहें और अपने आप न खुलें।
विज्ञापन

बस की बॉडी व फर्श के छेद को बंद करा दिया जाय, ताकि बस के अंदर ठंडी हवा न आ सके। पैसेंजर डोर को सही कराने की हिदायत दी गई है ताकि बंद करने पर कोई झिर्री बाकी न रह जाए जिससे ठंडी हवा अंदर किसी भी हालत में न आ सके। बसों की हेडलाइट में आलवेदर बल्ब लगे होने चाहिए और इंडीकेटर व बैक लाइट चालू हालत में होने चाहिए साथ ही स्पेसिफिकेशन का रिफ्लेक्टर टैप बसों चारों साइड में सही प्रकार से लगी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती डिपो के सीनियर फोरमैन चंदन लाल ने बताया कि मुख्यालय के दिशा-निर्देश पर सभी बसों को फिट किया जा रहा है। खराब बसों को रूट ऑफ कर दिया गया है।
...

आरएम-एआरएम रोजाना की देंगे रिपोर्ट
आरएम और एआरएम को दिशा-निर्देश दिया गया है कि रोजाना बसों की जांच कर उसकी रिपोर्ट गूगल लिंक पर अपलोड करें। एक सप्ताह के बाद मार्ग पर चेकिंग के दौरान किसी बस में अगर कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed