{"_id":"63ea824c610281c76b0c7fff","slug":"westerly-wind-increased-cold-mercury-dropped-by-two-degrees-basti-news-c-7-1-52648-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: तेज पछुआ हवा ने फिर बढ़ाई ठंड, दो डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: तेज पछुआ हवा ने फिर बढ़ाई ठंड, दो डिग्री गिरा पारा
Tue, 14 Feb 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
गौर ब्लाक के इटवा गांव के एक खेत में लहलहाती गेहू की फसल में खाद डालता किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज पछुआ हवा ने फिर बढ़ाई ठंड, दो डिग्री गिरा पारा
चल रही 18 से 20 किमी प्रतिघंटे की गति से पछुआ
- मौसम विज्ञानियों ने दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने का जताया अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। रविवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पछुआ हवा चलने की वजह से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह नमी 65 फीसदी थी, जो शाम को 41 फीसदी दर्ज की गई। हवा के कारण चटख धूप भी तीखी नहीं लगी। मौसम विशेषज्ञ ने अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
रविवार सुबह से मौसम साफ था और चटख धूप निकली थी। 10 बजे के आसपास हवा की गति तेज हो गई। धूल भरी हवा चलने लगी। इसकी वजह से धूप में तपिश भी कम हो गई। घरों में लोगों को ठंडक महसूस होने लगी तो लोगों ने धूप का रुख किया। हवा के कारण उन्हें धूप भी राहत नहीं दे सकी। सोमवार को भी हवा की गति तेज रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-- -- -- -- -- -- --
फसलों के लिए नुकसानदेह है
फरवरी के पहले सप्ताह में ही तापमान बढ़ने से आम जनमानस को ठंड से भले ही राहत मिल गई हो, लेकिन तेज पछुआ ने गेहूं और सरसों की फसलों के लिए संकट खड़ा कर दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के फसल सुरक्षा विज्ञानी डाॅक्टर प्रेमशंकर ने बताया कि पछुआ हवा से फूल वाली फसलों के फूल झड़ने व गेहूं में दाने पतले होने की आशंका है। वहीं जिन फसलों में सिंचाई की गई है, उनके गिरने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में किसान सिंचाई करने से कतराने लगे हैं। जबकि खेत में नमी न होने के कारण सिंचाई की काफी आवश्यकता है।