फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Were doing publicity without putting on masks, case on 11

मास्क लगाए बिना कर रहे थे प्रचार, 11 पर केस

Sat, 10 Apr 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Were doing publicity without putting on masks, case on 11
मास्क लगाए बिना कर रहे थे प्रचार, 11 पर केस
विज्ञापन

पैकोलिया। शुक्रवार की देर शाम पैकोलिया थाने की पुलिस ने ग्यारह लोगों पर आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी के आरोप में महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
कोविड नियमों और आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में चुनाव प्रचार करने वाले संभावित उम्मीदवारों और उनके समर्थकों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की शाम पैकोलिया थाने की टीम ने क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान पचपेड़वा चौराहे पर बेलसड़ गांव निवासी रूपेश यादव उर्फ सूरज यादव, राहुल शर्मा, मोहम्मद इरशाद, अतुल यादव, अनीश गुप्ता, अभिषेक शर्मा, विशाल यादव, लवकुश, कैफ मोहम्मद व रामरक्षा तथा नरेंद्र यादव निवासी भैंसाराजा आ रहे थे। ये सभी लोग मोटर साइकिल पर पोस्टर, झंडा लगाकर नारेबाजी करते हुए पचपेड़वा चौराहे से होकर जिलेबीगंज बाजार की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को रोक लिया। काफिले में किसी ने भी मास्क नहीं लगाया था। साथ ही आचार संहिता की अनदेखी मिली। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि उपनिरीक्षक विंध्याचल प्रसाद की तहरीर पर इन सभी 11 लोगों पर चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप और कोविड महामारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed