{"_id":"570e94214f1c1bc1624a6b53","slug":"welcomed-of-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव संवत्सर के स्वागत में छात्रों ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव संवत्सर के स्वागत में छात्रों ने किया पथ संचलन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने नए वर्ष पर किया पथसंचलन।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। भारतीय नववर्ष के स्वागत के क्रम में बुधवार की सुबह सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर से विद्यार्थियों ने पथ संचलन किया। यह जनता होटल से गांधीनगर होते हुए रोडवेज तिराहे तक गया और बाद में वापस विद्यालय परिसर में लौट आया।
नूतन वर्ष के स्वागत के लिए सुबह सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में खुद इस विद्यालय के साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के विद्यार्थी एकत्रित हुए। इनमें छात्र और छात्राएं दोनों शामिल थे। बाद में विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों का पथ संचलन निकाला गया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र सबसे आगे, उनके बाद बालिका विद्या मंदिर की छात्राएं और अंत में शिशु मंदिर के छात्र थे।
बीच-बीच में आकर्षक झांकियों को शामिल किया गया था। इनमें भारत माता, राम सीता आदि की झांकियां प्रमुख थीं। इसके अलावा तीनों विद्यालयों का बैंड बाजा दल भी था। इसके पूर्व विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने भारतीय नव वर्ष के महत्व पर चर्चा की।
विज्ञापन
इस मौके पर आचार्य भवानी प्रसाद शुक्ल, विजय प्रताप पाठक, हरिश्चंद्र वमार्स शैलेंद्र त्रिपाठी, राजीव श्रीवास्तव, डॉ. राजेश, डॉ. उपेंद्र, उदयभान सिंह, श्रीप्रकाश चौबे, अंबिकेश्वर ओझा, राजेश चौधरी, राजेश उपाध्याय, प्रदीप गुप्ता, अश्विनी पांडेय, हरिनारायण तिवारी, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।