फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Welcome to the ministers in the district

जिले में मंत्रियों का भव्य स्वागत

Sat, 25 Mar 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 25 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the ministers in the district
छावनी क्षैत्र में मंत्री ने तिराहे पर स्थापित महाराजा जालिम सिंह तथा रानी तलाश कुंवारी के प्रतिमा पर मल्यारपण किया।
प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद पहली बार बस्ती जिले की सीमा में पहुंचने पर सूबे के तीन मंत्रियों और विधायकों का जगह जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन

विक्रमजोत एवं छावनी प्रतिनिधियों के मुताबिक  कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप शाही और जयप्रकाश निषाद अलग-अलग समय में पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घघौवा, पठकापुर, विक्रमजोत, पचवस, छावनी, महराजगंज, कप्तानगंज आदि स्थानों पर भव्य स्वागत किया। पठकापुर में हरैया विधायक अजय सिह, सुनील सिंह, देवेंद्र सिंह फौजी, रमाकान्त सिंह, मुलायम सिंह, अमरनाथ पाठक, संतू सिंह आदि ने फूलमालाएं पहनाईं।

पचवस में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखंड प्रताप  सिंह के घर पहुंचे जय प्रताप सिंह ने कहा कि अवैध शराब बिक्री पूर्णतया बंद होगी। आबकारी नियमों में संशोधन करके सजा और जुर्माना की प्रक्रिया और  सख्त की जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थलों व हाईवे पर शराब की दुकानें पूर्णतया  प्रतिबंधित की जाएंगी। उन्होंने छावनी तिराहे पर स्थापित प्रथम स्वतंत्रता  संग्राम सेनानी राजा जालिम सिंह कि मूर्ति पर माल्यार्पण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, अजय गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा, रामस्वारथ सिंह, सतीश सिंह, देवेंद्र सिंह, अजित सोनी, केके सिंह, करुणा, डॉ.घनश्याम, नरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे और कप्तानगंज चौराहे पर सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रकाश शाही, पशुधन और मत्स्य मंत्री जय प्रकाश निषाद  का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के जटा शंकर  शुक्ला, झिनकान चौधरी, सर्वदेव दुबे, राजेश त्रिपाठी, राम वृक्ष निषाद, मोहन लाल  गुप्ता, गनेश शर्मा, अर्जुन निषाद, दुर्गेश तिवारी, प्रवीन तिवारी, इंद्र देव  मिश्रा, अंबिका प्रसाद निषाद, राम कल्प मिश्रा, प्रत्यूष पांडेय, प्रदीप तिवारी समेत कई लोग शामिल रहे।  वहीं विधायक सीए चन्द्ग प्रकाश शुक्ला का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। विधायक शुक्ला मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम में भाग लेने गोरखपुर जा रहे थे। इस मौके पर मनोज तिवारी, राकेश  दूबे, टिउडू पांडेय, राजेश द्विवेदी, अजय गौतम, कृष्ण मुरारी उपाध्याय सहित  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed