फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   weekenf lockdown : shops and offices closed

वीकेंड लॉक डाउन: दुकानें और दफ्तर बंद, हाइवे पर आवागमन जारी

Sat, 29 Aug 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
weekenf lockdown : shops and offices closed
लाकडाउन में सूना पड़ा गांधीनगर । - फोटो : BASTI
वीकेंड लॉक डाउन: दुकानें और दफ्तर बंद, हाइवे पर आवागमन जारी
विज्ञापन

बस्ती। जिले में वीकेंड लॉकडाउन के चलते शनिवार को दुकानें और दफ्तर बंद रहे। हाइवे पर वाहनों की आवाजाही यथावत रही। पूरा दिन मुख्य बाजार गांधी नगर, पुरानी बस्ती, पांडेय बाजार, मंगल बाजार से लेकर कस्बे के गली मोहल्ले तक दुकानों पर ताले लटके रहेा। रोजमर्रा की दुकानें मसलन दूध, ब्रेड, व जनरल स्टोर के अलावा दवा की दुकानें खुली रहीं। इसके चलते सड़क से भीड़ गायब रही। रोडवेज परिसर में यात्रियों की भीड़ दिखी।
कोरोना से आए दिन आ रहे संक्रमितों को लेकर प्रशासन लॉकडाउन का और सख्ती से पालन कराना शुरू कर दिया है। वीकेंड लॉकडाउन के शासकीय निर्देश का पालन शनिवार को पुलिस ने कराया। सड़क पर लोगों को जगह-जगह रोककर पूछताछ की गई। हर चौराहे पर पुलिस का पहरा रहा। बैरिकेडिंग भी की गई है। हाईवे पर इससे अलग स्थिति रही। यहां ट्रक, बस, कार व बाइक के अलावा साइकिल से भी लोग आते जाते नजर आए। पेट्रोल पंप तो खुले, मगर उन पर भीड़ नहीं दिखी। मालवीय मार्ग, रौता चौराहा, सुभाष तिराहा, गुरु गोविंद सिंह चौराहा, पांडेय बाजार, स्टेशन रोड, दक्षिण दरवाजा सहित शहर का संपूर्ण इलाके में लॉकडाउन के चलते सन्नाटा रहा। यही हाल महसों, कप्तानगंज, हर्रैया, महराजगंज, भानपुर, मुंडेरवा, ओड़वारा, सोनहा, सल्टौआ, वाल्टरगंज, दुबौलिया, नगर बाजार, गौर बाजार, सिकंदरपुर, छावनी, विक्रमजोत, परशुरामपुर में भी रहा।
विज्ञापन

इस वीकेंड लॉकडाउन में पुलिस थोड़ा नरम रही। पूछताछ कर लोगों को मास्क पहनने की हिदायत देती पुलिस जगह-जगह नजर आई। दिन भर बंद का असर रहा, मगर शाम को छिटपुट वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आए। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि कोरोना को लेकर शासन के निर्देशों के क्रम में वीकेंड लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराया जा रहा है। बगैर कार्य किसी को भी आवागमन की अनुमति नहीं है। प्रशासन सक्रिय है। सभी को जरूरत के सामान मिलें इसके लिए रियायत भी दी गई है। बीमारों को अस्पताल ले जाने की पूरी छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed