फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   weather rain fall

Basti News: बारिश के बीच फोरलेन पर दो जगह गिरा पेड़, आधे घंटे बाधित रहा यातायात

Tue, 22 Aug 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 22 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
weather rain fall
हाइवे पर बिजरा गाँव के निकट फोरलेन पर गिरा पेड़।
महराजगंज (बस्ती)। मंगलवार को बारिश के बीच फोरलेन पर बिजरा और खजुहा गांव के निकट पेड़ गिर गया, जिससे हाईवे पर करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। इस दौरान कई वाहन एक ही लेन से गुजरते देखे गए। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम ने कड़ी मेहनत के बाद यातायात बहाल कराया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


फोरलेन पर अयोध्या से बस्ती लेन में हर्रैया थाना क्षेत्र बिजरा गांव के निकट तेज बारिश के कारण मंगलवार की सुबह 9:30 बजे नील बबुर का विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे हाईवे पर कुछ ही देर में जाम लग गया। आसपास के लोगों ने तुरंत एनएचएआई को सूचना दी। कुछ देर में ही पेट्रोलिंग टीम के शेषपाल चौधरी, बीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार क्रेन के साथ पहुंच गए और पेड़ को काटकर क्रेन से हटवा दिया। जाम से यात्रियों को काफी परेशानियों सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

इसी क्रम में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के निकट एक पेड़ बारिश के चलते गिर गया, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। एनएचएआई टीम ने उसे भी काटकर हटवा दिया। सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि पेड़ गिरने से हाईवे पर जाम लगा था। पेड़ को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed