फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   weather rain fall

Basti News: झमाझम बारिश से तृप्त हुई धरती

Fri, 11 Aug 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
weather rain fall
बस्ती। आखिरकार अगस्त के दूसरे सप्ताह में मानसून मेहरबान हो ही गया। पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से धरती तृप्त हो गई। खेतों में पानी भर जाने से मुरझा रही फसलों में हरियाली लौट आई। बारिश और बादल छाए रहने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

उधर, शहर के कई मोहल्लों में जलभराव व कीचड़ से गलियां सराबोर हो गईं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बीच करीब 45 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि पूरे हफ्ते बारिश का दौर चलता रहेगा, जिसमें कुल मिलाकर 90 से 100 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्र के अनुसार हवाओं का रुख मानसून के अनुकूल बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके असर से बारिश का सिस्टम बना हुआ है।
विज्ञापन

--------------
किसानों में खुशी
बारिश हो जाने से धान की खेती करने वाले किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई। पिछले एक महीने से उन्हें अच्छी बारिश का इंतजार था। बनकटी क्षेत्र के किसान रवींद्र नाथ ने बताया कि निजी संसाधनों से किसी तरह सिंचाई करके फसल को अब तक बचाए थे लेकिन इधर सिंचाई करने में दिक्कत आ रही थी। अब वह दिक्कत दूर हो गई। बहादुरपुर क्षेत्र के किसान कौशलेंद्र ने बताया कि अब खेत में पर्याप्त नमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed